Tuesday, November 27, 2018

केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा 2018 भाग 3 KEDARNATH, BADRINATH YATRA 2018 PART 3

इस यात्रा को शुरुआत से पढ़ने के लिए  यहाँ क्लिक करें।


रात में जल्दी सो जाने के कारण, सुबह होने के पहले ही रात में करीब दो बजे मेरी नींद खुल गई। मैंने दुबारा सोने की कोशिश की पर मुझे नींद नहीं आई, तब मैंने सोचा की बाथरूम तो एक ही है सभी लोग एक साथ उठेंगे तो फ्रेश होने और नहाने में दिक्कत होगी। मुझे अब नींद नहीं आ रही थी तो मैं बाथरूम में गया और फ्रेश हो कर ब्रश भी कर लिया।

Friday, November 09, 2018

केदारनाथ, बद्रीनाथ यात्रा 2018 भाग 2। KEDARNATH,BADRINATH YATRA 2018 PART 2

इस यात्रा विवरण को शुरू से पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें।

पराठों से पेट भरने के बाद हम अपने सफर पर फिर बढ़ चले। अब हमारा रास्ता ऊँचे ऊँचे पहाड़ो के बीच से हो कर गुजर रहा था। पतित पावनी माँ गंगा भी हमारे रास्ते के साथ ही बह रही थी। कभी कभी हम नदी से दूर चले जाते तो कभी कभी नदी के एक दम पास हो जाते। गंगा नदी नागिन की तरह इठलाती बलखाती अपने टेढ़े मेढ़े रास्ते पर स्वछंद बहती जा रही थी और हम उसके किनारों का अनुसरण करते अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते चले जा रहे थे, मानो माँ गंगा स्वयं हमें रास्ता दिखा रही हो। हम एक के बाद एक पहाड़ो को पार करते चले जा रहे थे पर पहाड़ थे के खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। प्रकृति का यह विराट और अनंत स्वरुप देख कर हम आश्चर्यचकित थे और उस विधाता के आगे नतमस्तक भी जिसने ये सब बनाया था।

Saturday, November 03, 2018

केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा 2018। भाग1 KEDARNATH , BADRINATH YATRA 2018. PART1

                ॐ नमः शिवाय। जय बद्री विशाल।

इस उद्घघोस के साथ मैं अपनी केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा का वर्णन शुरू कर रहा हूँ। आशा करता हूँ कि यह यात्रा वर्णन आप को पसंद आये तथा भविष्य में इस यात्रा पर जाने वालों को इस ब्लॉग के माध्यम से कुछ मार्गदर्शन मिल सके तो मेरा यह ब्लॉग लिखना सफल हो जायेगा।